मिनी गढ़देवा प्रतियोगिता में मंगलम फाउंडेशन ने किया सहयोग, खिलाड़ियों को कराया भोजन
श्रीनगर। श्रीकोट गंगनाली स्थित सीडीएस जनरल बिपिन रावत स्टेडियम में आयोजित जनपद स्तरीय शरदकालीन/शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता मिनी गढ़देवा 2026 में मंगलम फाउंडेशन ने सामाजिक सहभागिता की मिसाल पेश की। 22 सितंबर को शुरू हुई तीन दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया। कार्यक्रम में मंगलम फाउंडेशन विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल रहा।
प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों के लिए मंगलम फाउंडेशन की ओर से तीनों दिन भोजन की व्यवस्था की गई। वहीं, प्रतियोगिता के अंतिम दिन संस्था ने सभी बच्चों को फ्रूटी वितरित की। संस्था की इस पहल को खिलाड़ियों के प्रोत्साहन और सामाजिक सहयोग की दिशा में सराहनीय कदम माना जा रहा है।
23 सितंबर को मंगलम फाउंडेशन ने प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। इस दौरान संस्था की अध्यक्ष आशा डोभाल, उपाध्यक्ष बीना मेहरा, सचिव रमा अग्रवाल और कोषाध्यक्ष ऋतु शाह उपस्थित रहीं। इनके अलावा सह सचिव आशा फरासी, सलाहकार संगीता फरासी, शकुंतला जैन, उषा फरासी, मनमीत कौर, शालिनी वर्मा और विमला रावत भी मौजूद रहीं।
Parliament Street, New Delhi | Sep 26, 2026