मिनी गढ़देवा 2026 में खिर्सू बना ओवरऑल चैम्पियन
श्रीनगर गढ़वाल। मिनी गढ़देवा 2026 में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। खिर्सू विकासखंड ने 102 अंकों के साथ ओवरऑल चैम्पियनशिप अपने नाम की। यमकेश्वर 87 अंक के साथ उपविजेता तथा पौड़ी 62 अंक के साथ तृतीय स्थान पर रहा।
🏅 व्यक्तिगत चैम्पियन
सव जूनियर बालक वर्ग:
🥇 विजय, दिव्य भारत पब्लिक स्कूल, गंगा भोगपुर, यमकेश्वर
100 मीटर—प्रथम, 600 मीटर—प्रथम, लंबी कूद—द्वितीय।
प्राथमिक बालिका वर्ग:
🥇 शानवी थपलियाल, सरस्वती बाल निकेतन, नैनीडांडा
50 मीटर—प्रथम, 100 मीटर—प्रथम, लंबी कूद—द्वितीय।
सव जूनियर बालिका वर्ग:
🥇 राधिका, राजकीय जूनियर हाईस्कूल, खोलाचौरी
200 मीटर—प्रथम, 100 मीटर—द्वितीय, लंबी कूद—द्वितीय।
🇮🇳 अब देहरादून में जनपद का प्रतिनिधित्व
मिनी गढ़देवा में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी 7 से 10 अक्टूबर 2026 तक महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम, देहरादून में आयोजित प्रतियोगिता में पौड़ी जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे।
महेश गिरि ने बताया कि खेल प्रतियोगिताएं बच्चों में प्रतिभा के साथ-साथ आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना का विकास करती हैं।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में निर्णायक मंडल के कमल उप्रेती, प्रदीप रावत, ललित मोहन बिष्ट, जितेन्द्र राय, नवीन नेगी, संजय टम्टा, जयकृत भण्डारी, विवेक कपरवाण, दुर्गेश बर्थवाल, मनीष कोठियाल, विपिन रागड़, मातबर चौहान एवं प्रवीन नेगी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
आयोजन में मुकेश काला, रोहित देवराणी, नवीन धारीवाल, प्रकाश रावत, चंद्रमोहन सिंह बिष्ट, बृजमोहन मेवाड़, शंकरमणि थपलियाल, मुकेश बहुगुणा एवं संगीता फरासी सहित सहयोगी साथियों की सक्रिय भूमिका रही।
उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष मनोज जुगराण एवं उनकी टीम तथा उत्तराखंड जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ पौड़ी के अध्यक्ष भगत भण्डारी एवं उनकी टीम की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी अत्रेय सयाना रहे। उन्होंने बच्चों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की
आयोजक एवं संयोजक खण्ड शिक्षा अधिकारी खिर्सू अश्वनी रावत ने मिनी गढ़देवा 2026 के सफल एवं गरिमापूर्ण आयोजन के लिए सभी अध्यापकों, टीम प्रभारियों, खेल समन्वयकों, प्रतिभागी बच्चों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं मीडिया साथियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक सहयोग, समर्पण और सकारात्मक सहभागिता से ही यह आयोजन सफल हो सका। उन्होंने सभी प्रतिभागी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
खेल के मैदान से प्रतिभा निखरती है, आत्मविश्वास बढ़ता है और भविष्य की नई उड़ान तैयार होती है।
आयोजन में विशेष सहयोग मंगलम फाउंडेशन श्रीनगर गढ़वाल, श्रीमती रश्मि बिष्ट, जितेन्द्र राय,जय दयाल चौहान,रेखा नेगी, अनीता गुसाईं, मुकेश बहुगुणा,सरफराज अहमद, विपिन गौतम द्वारा दिया गया
श्री नवीन डोभाल व महेश गिरि प्रचार प्रचार समिति