आमस: बारिश न होने से खेतों में सूखने लगा धान, किसान परेशान
गया के आमस प्रखंड में लगातार बारिश न होने से किसानों के सामने सूखे जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। खेतों में रोपा गया धान पानी के अभाव में सूखने लगा है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसान किसी तरह डीजल मोटर चलाकर खेतों की सिंचाई कर रहे हैं। हालांकि बढ़ते खर्च और समय पर बिजली न मिलने से खेती करना मुश्किल होता जा रहा है।किसानों ने बताया कि इस वर्ष समय पर वर