लोहरदगा: लोहरदगा समाहरणालय सभाकक्ष में आधार निगरानी समिति की बैठक, कुडू में नया केंद्र और बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन का निर्देश
लोहरदगा उपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में शनिवार दोपहर करीब 12:00 बजे समाहरणालय सभाकक्ष में जिला आधार निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित आधार सेवा केंद्रों की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान आधार सेवाओं को आम लोगों के लिए अधिक सुलभ, प्रभावी और सुचारु बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए।