भादरा: हत्या के प्रयास के मामले में दो साल से फरार दो इनामी आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
भादरा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में करीब दो साल से फरार चल रहे दो इनामी आरोपियों सोनू नेगी और लक्ष्मण उर्फ लक्की सिंधी को गिरफ्तार किया है। दोनों पर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित था। वर्ष 2024 में डूंगराना निवासी पवन सांगवान पर जानलेवा हमला करने के मामले में ये वांछित थे। पुलिस पहले ही 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।