उचकागांव: वृंदावन में कमाई का घर मांगने पर पति-पत्नी की पिटाई, प्राथमिकी दर्ज
उचकागांव थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव में गोपालगंज शहर के कमला राय कॉलेज के पीछे अपनी कमाई से खरीदे गए जमीन पर बनाए गए घर में रहने के लिए कहने पर अपने ही घर वालों ने महिला सुगांती देवी और उनके पति राजेश प्रसाद को लाठी-डंडे से पीट कर बुरी तरीके से घायल कर दिया। घटना 24 अप्रैल की सुबह की है। दोनों घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया।