महोबा: कलेक्ट्रेट में अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर जागरूकता वाहनों को जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी
Mahoba, Mahoba | Jun 12, 2026 अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने कलेक्ट्रेट परिसर से ई-रिक्शा आधारित जागरूकता प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन जिले के शहरों, कस्बों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में भ्रमण कर लोगों को बाल श्रम रोकने तथा बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए जागरूक करेंगे।