दांतारामगढ़: पलसाना में बंदरों ने एक महिला को काटकर किया घायल
सीकर के पलसाना कस्बे में गुरुवार दोपहर बंदरों ने काटकर एक महिला को घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला ममता अग्रवाल घर पर काम कर रही थी। इस दौरान अचानक बंदरों ने हमला कर दिया और उसे काटकर घायल कर दिया। बाद में उसे उपचार के लिए पलसाना अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लोगों ने नगर पालिका से बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।