बेगूसराय: जिले के 39 परीक्षा केंद्रों पर 9 फरवरी को होगी इंटरमीडिएट की परीक्षा, तैयारी पूरी
जिले के 39 परीक्षा केदो पर 09 फरवरी को इंटरमीडिएट की परीक्षा आयोजित की जाएगी. इसकी सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गई है. परीक्षा दो पालियो में संपन्न होगी. प्रथम पाली में हिंदी विषय की परीक्षा संपन्न होगी. वहीं दूसरी पाली में इतिहास और एग्रीकल्चर विषय की परीक्षा सम्पन्न होगी. इस बात की जानकारी रविवार की शाम 05:00 बजे जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने दी.