बेगूसराय: बेगूसराय के सदर अस्पताल एक शराबी युवक ने जमकर किया हंगामा,जांच में जुटी पुलिस
बेगूसराय के सदर अस्पताल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब शराब के नशे में धुत एक युवक ने जमकर हंगामा किया। नशे में धुत युवक ने न सिर्फ अस्पताल परिसर में उत्पात मचाया, बल्कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के साथ भी गाली-गलौज और बहस शुरू कर दी।जानकारी के मुताबिक, युवक शराब के नशे में अपने ही परिवार के लोगों के साथ मारपीट कर रहा था।