बेगूसराय: बेगूसराय में नगर निगम की मनमानी के खिलाफ ई-रिक्शा चालकों का विरोध प्रदर्शन और हंगामा
बेगूसराय में पांच सूत्री मांगों को लेकर ई-रिक्शा चालकों ने नगर निगम और बिहार सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान ई-रिक्शा चालकों ने सड़क पर उतरकर नारेबाजी की और नगर निगम पर मनमानी और अवैध वसूली का आरोप लगाया। इस प्रदर्शन कर रहे ई-रिक्शा चालकों का कहना है कि नगर निगम द्वारा उनके साथ लगातार मनमानी की जा रही है।