बेगूसराय: कार्यानंद भवन में सीपीआई जिला परिषद की बैठक आयोजित, पूर्व सांसद को किया गया याद
कार्यानंद भवन में सीपीआई जिला परिषद की बैठक रविवार की दोपहर 03:00 बजे आयोजित की गई. इस दौरान पूर्व सांसद सूर्यनारायण सिंह को याद किया गया. बैठक के दौरान पार्टी मजबूती को लेकर बिंदुबार चर्चा की गई. बैठक को संबोधित करते हुए अमीन हमजा ने कहा कि हमारी पार्टी आमलोगों के हित मे कार्य करती है.