कटिहार: कटिहार रेलवे स्टेशन के पास घायल मिली किशोरी, प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला
खून से सना हाथ और बेहोशी की अवस्था में एक किशोरी रेलवे स्टेशन के समीप सड़क के किनारे लोगों को मिली। लोगों के द्वारा सदर अस्पताल लाया गया था। जहां उपचार करने के बाद अस्पताल में ही एडमिट कर दिया गया। बुधवार की दोपहर 12 बजे किशोरी को होश आया। जहां उसने बताया कि प्रेमी के कहने पर वह घर से भाग कर रेलवे स्टेशन कटिहार पहुंची थी।