शाजापुर: स्वदेशी जागरण मंच के पदाधिकारियों ने स्वावलंबी भारत अभियान के तहत ग्राम लड़ावद में विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया
शाजापुर जिलेभर में स्वदेशी जागरण मंच द्वारा स्वावलंबी भारत अभियान चल रहा है। इसके तहत शनिवार को ग्राम लड़ावद में शासकीय हाईस्कूल मेंउद्यमिता प्रोत्साहन का कार्यक्रम आयोजित किया। विद्यार्थियों को विशेषज्ञों द्वारा उद्यमिता के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया। लघु उद्योग भारती के जिला अध्यक्ष किशोर सिंह प्रजापति द्वारा बच्चों को लघु उद्योग के बारे में बताया।