शाजापुर: नवविवाहिता महिला की संदिग्ध मौत, कोतवाली थाना पुलिस कर रही मामले की जांच
शाजापुर में कृषि मंडी के पास किराए के मकान में नवविवाहिता की संदिग्ध माैत होने का मामला सामने आया है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद नवविवाहिता का शव परिजन को साैंपा गया है। कोतवाली थाना पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार निशा पाटीदार निवासी टुकराना शाजापुर की संदिग्ध माैत हुई है।