शाजापुर: मक्सी विवाद पर बयान में BJP सदस्यता अभियान को घसीटने पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर विधायक का पलटवार
मक्सी में हुए विवाद के मामले में राज्यसभा सांसद व कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा विवाद की वजहBJPके सदस्यता अभियान को बताने वाले बयान पर शाजापुर विधायक अरुण भीमावद ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए पलटवार किया है ।उन्होंने कहा कि मक्सी का विवाद साफ तौर पर दो पक्षों के बीच का विवाद था जो उनमें पहले भी हो चुका था इसकाBJPके सदस्यता अभियान से कोई लेना-देना नही है।