शाजापुर: किला परिसर स्थित माध्यमिक विद्यालय में हुआ शैक्षिक संवाद, शिक्षकों ने परस्पर संवाद के माध्यम से हल किए कठिन अंश बिंदु
किला परिसर स्थित माध्यमिक विद्यालय महालक्ष्मी में 60 से अधिक शिक्षको का शैक्षिक संवाद शनिवार को आयोजित किया गया। शैक्षिक संवाद का अनुवीक्षण डाइट से व्याख्याता श्री अनीता श्रीवास्तव, बी ए सी श्रीमती हेमलता जादम ने कर शिक्षकों से शिक्षण बिंदुओं पर संवाद किया।