कुलपहाड़: सिमरिया में विद्युतकर्मियों की लापरवाही से किसान की फसल में लगी आग, हाईटेंशन लाइन में स्पार्किंग से 4 बीघा गेहूं नष्ट
दरअसल घटना पनवाड़ी थानाक्षेत्र के सिमरिया गाँव की है। जहां के रहने वाले मुन्नीलाल नामक किसान के खेत के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन में आज दोपहर अचानक स्पार्किंग के बाद निकली चिंगारी से फ़सल में आग लग गई देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर चार बीघा खेत में खड़ी गेहूं की फसल को अपनी आगोश में लेकर जलाकर राख कर दिया।