लखनपुर: राशन वितरण में गड़बड़ी मामले में जिला खाद्य अधिकारी और तहसीलदार ने रजपुरीकला उचित मूल्य दुकान पर सुधार का आश्वासन दिया
सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड के ग्राम रसरी कला में राशन वितरण में गड़बड़ी के मामले को लेकर ग्रामीणों के द्वारा गुरुवार की जमकर हंगामा किया गया और सोसायटी संचालक को घेर लिया गया सूचना मिलने पर जिला खाद्य अधिकारी तहसीलदार खाद्य निरीक्षक शासकीय उचित मूल्य दुकान पहुंचे जहां ग्रामीणों से राशन वितरण के संबंध में जानकारी लेकर व्यवस्था सुधार की बात कही।