कुम्भराज: मृगवास विद्युत केंद्र पर विद्युत कंपनी ने लगाया शिविर, बिजली संबंधी शिकायतों का किया समाधान
Kumbhraj, Guna | May 14, 2026 गुना जिले में विद्युत कंपनी द्वारा 14 मई से संपर्क अभियान 2026 शुरू किया है। कुंभराज के मृगवास में विद्युत वितरण केंद्र पर विद्युत कंपनी ने शिविर लगाया। अधिकारियों ने बताया, नया कनेक्शन नाम परिवर्तन लोड परिवर्तन बिजली बिल में समस्या बिजली लाइनों की शिकायत ई केवाईसी और अन्य सेवाएं शिकायतों का शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों का समाधान किया गया।