बारां: महात्मा गांधी स्टेशन रोड पर राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की समीक्षा बैठक का किया गया आयोजन
Baran, Baran | Jul 14, 2024 राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक रविवार को महात्मा गांधी स्टेशन रोड पर आयोजित की गई। बैठक में सभी उपशाखाओं के सदस्यता अभियान के प्रभारी और उपशाखा अध्यक्षों और संयोजकों ने अपने-अपने उपशाखा के सदस्यता अभियान का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया तथा आगामी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक पूर्ण करने का आव्हान किया।