मुगलसराय: अलीनगर क्षेत्र के गोइयन में सड़क हादसा, पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया
अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे स्थित गोइयन मोड़ पर शनिवार को एक ट्रक और पिकअप के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वही अचानक हुये इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।आज शनिवार दोपहर 01 बजे पुलिस द्वारा बताया गया की मौके पर पहुंच कर घायलो को इलाज के लिये ले जाया गया है अग्रिम कार्यवाही जारी है।