पुष्पराजगढ़: भेजरी में सड़क पर घायल महिला को बिजुरी नगर पालिका अध्यक्ष ने पहुंचाया अस्पताल
गुरुवार 10:00 बजे पुष्पराजगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम भेजरी में एक महिला घायल अवस्था में सड़क पर पड़ी हुई थी जहां अमरकंटक से वापसी के दौरान बिजुरी नगर पालिका की अध्यक्ष सहबिन पनिका ने मानवता का परिचय देते हुए अपने वाहन को रोक कर घायल महिला को अपने वाहन में बैठाकर राजेंद्र ग्राम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक उपचार के लिए पहुंचाया ।