जिले में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पलायन हुए श्रमिकों के लिए 'घर आजा संगी' अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत वीडियो कॉल और फोन के माध्यम से लोकसभा चुनाव में मतदान करने की अपील की जा रही है। अब तक 18 हजार से अधिक पलायन श्रमिकों को वीडियो कॉल और फोन लगाया जा चुका है।