ब्राह्मण नारी नवचेतना मंच जांजगीर की मासिक बैठक जयश्री शर्मा के आवास पर हुई। बैठक में नवचेतना मंच के सदस्यों को लोकसभा चुनाव के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर जयश्री शर्मा ने कहा कि निर्भीक व निष्पक्ष होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर एक मजबूत सरकार का चयन करें।