जगाधरी: सरकारी स्कूल में बच्चों को एडमिशन दिलाने को लेकर अध्यापकों द्वारा कैंप में अभियान चलाकर अभिभावकों को किया गया जागरूक
बच्चों को सरकारी स्कूल में पढ़ाने भेजने के लिए कैंप मैं आज सरकारी स्कूल के टीचरों द्वारा सरकार की ओर से बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं व योजनाओं के बारे में अभिभावकों को जानकारी देते हुए डोर-टू-डोर अभियान चलाया गया। इससे ज्यादा से ज्यादा बच्चे सरकारी स्कूल में एडमिशन ले सकें।