सहारनपुर: थाना मंडी पुलिस ने गुंडा अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई, जिला बदर आरोपी को नोटिस देकर 6 माह के लिए सीमा से बाहर किया
सहारनपुर में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना कोतवाली मंडी पुलिस ने गुंडा अधिनियम के अंतर्गत बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला बदर घोषित आरोपी को जनपद की सीमा से बाहर कर दिया। एसएसपी के निर्देशन में चल रहे अभियान के क्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी के नेतृत्व में गुरुवार दोपहर 3 बजे यह कार्रवाई की गई।