Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
Aap
sohrab786
No video available
55
3
आज #हिंदुस्तान का हालात इस तर हो गया है #इंसान बेचैन है हीअब #ठेला भी #बेचैन हो गया है आप देख सकतें है....
43.2k views |
Bihpur, Bhagalpur
| Jul 16, 2020
#हिंदुस्तान
#इंसान
#ठेला
MORE NEWS
मोहम्मद इकबाल हसन, सहायक लेखा पदाधिकारी, बिहार राज्य खाद्य निगम, भागलपुर के द्वारा SFC से संबंधित संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए-
Bhagalpur, Bihar | Aug 7, 2026
भागलपुर, 06 अगस्त 2026: जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे की अध्यक्षता में बिहार राज्य सब्जी प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी फेडरेशन (वेजफेड) तथा कॉम्फेड से संबंधित योजनाओं की प्रगति एवं क्रियान्वयन की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों में सब्जी प्रसंस्करण इकाइयों तथा दुग्ध उत्पादों के रिटेल आउटलेट की स्थापना के लिए आधारभूत संरचना विकसित करने हेतु आवश्यक भूमि की उपलब्धता एवं अन्य तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई।बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय में वृद्धि, कृषि उत्पादों के बेहतर विपणन तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करने के उद्देश्य से सब्जी प्रसंस्करण एवं दुग्ध उत्पादों के विपणन से संबंधित आधारभूत संरचनाओं का तेजी से विकास कर रही है। इन योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए समय पर उपयुक्त भूमि उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है। समीक्षा के क्रम में बताया गया कि वेजफेड द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों, जिनमें नाथनगर, जगदीशपुर, सुल्तानगंज, गौराडीह सहित अन्य प्रखंड शामिल हैं, में सब्जी प्रसंस्करण से संबंधित आधारभूत संरचना का निर्माण प्रस्तावित है। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया कि विभागीय मानकों के अनुरूप उपयुक्त सरकारी भूमि का शीघ्र चिन्हीकरण कर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि निर्माण कार्य बिना किसी विलंब के प्रारंभ किया जा सके। बैठक में नाथनगर अंचल से संबंधित भूमि की भी समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान पाया गया कि उपलब्ध कराई गई भूमि विभागीय मापदंडों के अनुरूप नहीं है। इस पर जिलाधिकारी ने नाथनगर के अंचलाधिकारी को निर्देश दिया कि विभागीय मानकों के अनुरूप वैकल्पिक एवं उपयुक्त भूमि का शीघ्र चयन कर प्रस्ताव उपलब्ध कराएं, जिससे परियोजना के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। बैठक के दौरान कॉम्फेड द्वारा जिले में दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों के रिटेल आउटलेट की स्थापना के लिए भी उपयुक्त भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए शीघ्र भूमि चिन्हित कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि कॉम्फेड की योजनाओं का लाभ आम उपभोक्ताओं एवं दुग्ध उत्पादकों तक समयबद्ध रूप से पहुंचाया जा सके।जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भूमि उपलब्धता से संबंधित सभी प्रक्रियाओं का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें तथा विभागीय समन्वय के साथ लंबित मामलों का शीघ्र समाधान करें। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से जिले के किसानों, सब्जी उत्पादकों एवं दुग्ध उत्पादकों को अपनी उपज के बेहतर भंडारण, प्रसंस्करण एवं विपणन की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे उनकी आय में वृद्धि के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं वेजफेड तथा कॉम्फेड के प्रतिनिधि उपस्थित थे। District Administration Patna DM Darbhanga District Administration, Madhubani JEEVIKA Bihar Madhepura District Administration Panchayati Raj Department, Government of Bihar Bhagalpur Police Banka District Administration Bhagalpur District Administration
Bhagalpur, Bihar | Aug 6, 2026
भागलपुर, 06 अगस्त 2026, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी सहित राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, पथ निर्माण विभाग, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं सुगम बनाने तथा सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से सड़क दुर्घटना संभावित स्थलों (ब्लैक स्पॉट) की पहचान का दायरा बढ़ाने तथा नवीन ब्लैक स्पॉट का वैज्ञानिक सर्वेक्षण कर सूची तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति वाले स्थलों पर त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्गों, राज्य राजमार्गों एवं प्रमुख सड़क जंक्शनों पर सड़क सुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक उपायों को प्रभावी ढंग से लागू करने का निर्देश दिया। उन्होंने आवश्यकतानुसार चेतावनी संकेतक (Warning Signages), रिफ्लेक्टिव साइन बोर्ड, स्पीड लिमिट बोर्ड, कैट्स आई, रंबल स्ट्रिप, रोड मार्किंग, डिवाइडर, क्रैश बैरियर, स्ट्रीट लाइट तथा अन्य सुरक्षा अवसंरचना की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में निर्देश दिया गया कि सभी प्रमुख चौराहों एवं दुर्घटना संभावित स्थानों का नियमित निरीक्षण किया जाए तथा जहां आवश्यकता हो वहां यातायात संकेतकों का नवीनीकरण एवं मरम्मत कराई जाए। सड़क निर्माण एवं अनुरक्षण से संबंधित एजेंसियों को सड़क पर गड्ढों, क्षतिग्रस्त सतह एवं अन्य खतरनाक बिंदुओं का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने जिला परिवहन पदाधिकारी एवं पुलिस विभाग को संयुक्त रूप से सड़क सुरक्षा अभियान चलाने, ओवरस्पीडिंग, नशे की हालत में वाहन चलाने, बिना हेलमेट एवं बिना सीट बेल्ट वाहन संचालन, गलत दिशा में वाहन चलाने तथा अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध नियमित एवं सघन प्रवर्तन अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने विद्यालयों, महाविद्यालयों, व्यावसायिक संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने तथा लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करने पर बल दिया। बैठक में दुर्घटना की स्थिति में गोल्डन ऑवर के दौरान त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने, एम्बुलेंस की समयबद्ध उपलब्धता, ट्रॉमा केयर व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों की नियमित समीक्षा करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए समन्वित एवं परिणामोन्मुखी कार्य करने का निर्देश दिया। बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी, पुलिस विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, पथ निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे। JEEVIKA Bihar District Administration Patna DM Darbhanga District Administration, Madhubani Madhepura District Administration Panchayati Raj Department, Government of Bihar Bhagalpur Police Banka District Administration Bhagalpur District Administration
Bhagalpur, Bihar | Aug 6, 2026
भागलपुर, 06 अगस्त 2026: जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे की अध्यक्षता में गुरुवार को पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत बैंक ऋण की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में लंबित एवं निरस्त ऋण आवेदनों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं बैंक प्रतिनिधियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि योजना के अंतर्गत लगभग 600 ऋण आवेदन विभिन्न कारणों से निरस्त किए गए हैं। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित बैंकों को निर्देश दिया कि प्रत्येक निरस्त आवेदन के कारणों की विस्तृत रिपोर्ट 6 अगस्त की शाम 6 बजे तक उपलब्ध कराई जाए, ताकि वास्तविक समस्याओं का विश्लेषण कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।समीक्षा के दौरान यह भी पाया गया कि 110 ऋण आवेदन स्वीकृत (Sanction) होने के बावजूद अब तक वितरित (Disburse) नहीं किए गए हैं। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित बैंकों को निर्देश दिया कि ऐसे सभी लंबित मामलों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर करते हुए 7 अगस्त तक हर हाल में ऋण वितरण सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि भविष्य में पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत प्राप्त होने वाले ऋण आवेदनों का त्वरित निष्पादन किया जाए तथा अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना है, इसलिए इसके क्रियान्वयन में सभी बैंक एवं संबंधित विभाग पूर्ण संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य करें। बैठक में जिला नोडल पदाधिकारी मीनाक्षी कुमारी, विद्युत विभाग के शहरी, पूर्वी एवं नवगछिया प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM) तथा विभिन्न राष्ट्रीयकृत बैंकों के नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे। JEEVIKA Bihar District Administration Patna DM Darbhanga Panchayati Raj Department, Government of Bihar District Administration, Madhubani Madhepura District Administration Bhagalpur District Administration @
Bhagalpur, Bihar | Aug 6, 2026
भागलपुर, 06 अगस्त 2026: जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में वाहन मूल्यांकन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के सदस्य के रूप में जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला लेखा पदाधिकारी, सहायक आयुक्त, मद्य निषेध, भागलपुर तथा मोटर वाहन निरीक्षक (एमवीआई) उपस्थित थे।बैठक के दौरान मोटर वाहन निरीक्षक द्वारा प्रस्तुत 55 वाहनों के मूल्यांकन प्रतिवेदन की बिंदुवार समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी ने सभी वाहनों के मूल्यांकन में पूर्ण पारदर्शिता, वस्तुनिष्ठता एवं निर्धारित मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।समीक्षोपरांत जिला पदाधिकारी ने जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि प्रस्तुत किए गए सभी 55 वाहनों के मूल्यांकन की पुनः विस्तृत समीक्षा कराई जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि प्रत्येक वाहन का भौतिक (फिजिकल) निरीक्षण पुनः सुनिश्चित किया जाए, ताकि वाहनों की वास्तविक स्थिति के अनुरूप सटीक एवं निष्पक्ष मूल्यांकन किया जा सके। जिला पदाधिकारी ने कहा कि पुनः निरीक्षण एवं समीक्षा के उपरांत विस्तृत प्रतिवेदन समिति के समक्ष समर्पित किया जाए, जिससे वाहनों के मूल्यांकन से संबंधित प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी एवं तथ्यपरक ढंग से संपन्न हो सके। District Administration Patna DM Darbhanga JEEVIKA Bihar District Administration, Madhubani Madhepura District Administration Panchayati Raj Department, Government of Bihar Bhagalpur Police Banka District Administration Bhagalpur District Administration
Bhagalpur, Bihar | Aug 6, 2026
3