नौगढ़: बाल श्रम निषेध दिवस पर नौगढ़ में जागरूकता बैठक, बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का किया गया आह्वान
नौगढ़ में आज शुक्रवार दोपहर 03 बजे को अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर ग्राम स्वराज्य समिति चंदौली के बैनर तले ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर ग्राम प्रधान संतलाल ने लोगों को बाल श्रम के खिलाफ जागरूक करते हुए बच्चों को शिक्षा से जोड़ने की अपील की। इस दौरान कार्यक्रम के सफल संचालन में समिति कार्यकर्ता मदन मोहन का सराहनीय योगदान रहा।