झांसी: बुर्का उतारकर महिला ने 2 घंटे में की 3 चोरियां, ग्राहक बनकर महिलाओं के पर्स से उड़ाया सामान, कोतवाली पुलिस ने पकड़ा
झांसी में एक महिला ने 2 घंटे में 3 चोरियां की वो बुर्का उतारकर बाजार पहुंची और ग्राहक बनकर शॉपिंग कर रही महिलाओं के पीछे खड़ी हो गई। ममता के पर्स से 25 हजार, मोहिनी के पर्स से 15 हजार रुपए और दीपा के पर्स के गहने चोरी कर लिए चोरी के बाद तीनों पीड़ित महिलाएं आरोपी महिला को ढूंढ़ने में जुट गई। तब वो दूसरे बाजार में घूमते दिखी तब पीड़ित महिलाओं ने उसे पकड़ लिया