बिजावर: फरार सपा नेत्री उषा अहिरवार का बंदूक लहराते वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
बिजावर क्षेत्र में शासकीय कार्य में बाधा, चक्का जाम और पथराव जैसे मामलों में फरार चल रही सपा नेत्री उषा अहिरवार का कथित तौर पर बंदूक लहराते हुए वीडियो बुधवार की सुबह करीब 11 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में दो महिलाएं शस्त्र प्रदर्शन करती नजर आ रही हैं, जिनमें से एक को उषा अहिरवार बताया जा रहा है। मामला बिजावर थाने में दर्ज है।