राजमहल: राजमहल प्रखंड में ग्राम सभा आयोजित : आवास पल्स 2024 सर्वे के तहत ड्राफ्ट वेट लिस्ट को अंतिम रूप देने का निर्देश
राजमहल प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में गुरुवार को पूर्वाह्न करीब 12 बजे ग्रामसभा का आयोजन किया गया। यह आयोजन ग्रामीण विकास मंत्रालय,भारत सरकार द्वारा संचालित आवास पल्स 2024 हाउसहोल्ड सर्वे के तहत किया गया। ग्रामसभा का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायत स्तर पर तैयार ड्राफ्ट परमानेंट वेट लिस्ट को अंतिम रूप प्रदान करना था।