नबीनगर: बनहारा जसोईया में पुल निर्माण का हुआ टेंडर, ग्रामीणों में हर्ष
नबीनगर प्रखंड अंतर्गत सोनौरा पंचायत के ग्राम बनहारा - जसोइया में पुनपुन नदी पर पुल निर्माण कार्य का टेंडर हो चुका है। इसका निर्माण कार्य जल्द ही प्रारंभ होगा। इस बात की जानकारी देते हुए विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह ने कहा कि इस पुल का निर्माण हो जाने से दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी और मैं लगातार ग्रामीणों को हर प्रका