IGKV पेपर लीक मामले में CM का बड़ा बयान, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी समेत छह लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मामले की जांच जारी है और यदि जांच में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। पेपर लीक मामले में पुलिस पहले ही 36 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी प्रोफेसर समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब जांच के दौरान सामने आने वाले अन्य तथ्यों और संभावित आरोपियों पर पुलिस की नजर है।
#IGKV #PaperLeak #ChhattisgarhNews
#RaipurNews #BreakingNews