छतरपुर: खनदेवरा रोड पर डीजे ने पिता-पुत्र को मारी टक्कर, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती
ओरछा रोड थाना क्षेत्र के ग्राम ढीलापुर के रहने वाली मनीष विश्वकर्मा और उनके पिता मोहनलाल विश्वकर्मा छतरपुर से तेरहवीं कार्यक्रम करके घर जा रहे थे तभी खनदेवरा रोड पर डीजे ने उन्हें टक्कर मार दी,गंभीर हालत में पिता पुत्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां उनका उपचार जारी है। परिजनों ने आज 6 मई दोपहर 3:00 बजे जिला अस्पताल में जानकारी दी है।