धामपुर: धामपुर के नूरपुर मार्ग पर गांव खदाना के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार और महिला घायल
शुक्रवार की सांय करीब 6:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक धामपुर के नूरपुर मार्ग पर गांव खदाना के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार व एक महिला घायल हो गए। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस भी मौके पर पहुंची।पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचवाया।पूरा मामला धामपुर के नूरपुर मार्ग का है।