सवायजपुर: सवायजपुर क्षेत्र के उधरनपुर गांव में महिला की पिटाई का वीडियो सोसल मीडिया पर हुआ वायरल, दोनों तरफ से केस दर्ज
सवायजपुर थाना क्षेत्र के उधरनपुर गांव में एक महिला की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर मंगलवार को तेजी से वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। दोनों पक्षों के बीच निकास की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।