टीकमगढ़: कोतवाली में फर्श पर बैठकर हुई क्राइम मीटिंग! टीआई रवि भूषण पाठक का अनोखा अंदाज बना चर्चा का विषय
टीकमगढ़ शहर कोतवाली में थाना प्रभारी रवि भूषण पाठक का अलग अंदाज देखने को मिला। उन्होंने कोतवाली परिसर में फर्श पर दरी बिछाकर पुलिसकर्मियों के साथ बैठकर अपराधों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान लंबित मामलों, अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। टीआई का यह सादगीभरा और टीम भावना को बढ़ावा देने वाला अंदाज पुलिस महकमे और आम लोगों के बीच चर्चा का विषय