पूरनपुर: ओवरलोड वाहनों और डंपरों पर तहसील से लेकर जिले तक अधिकारी महेरबान, भाकियू ने पीटीओ का किया घेराव
पूरनपुर। नेशनल हाईवे पर सोमवार को डंपर की टक्कर से कार सवार तीन लोगों की मौत और दो के गंभीर घायल होने की घटना के बाद भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट में आक्रोश फैल गया। संगठन के पदाधिकारियों ने पूरनपुर कोतवाली में पहुंची पीटीओ बर्डिश चतुर्वेदी का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश सचिव स्वराज सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष नागेंद्र सिंह तथा अन्नदाता किसान यूनियन के