सरमेरा: सरमेरा थाना में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई
नालंदा जिला के सरमेरा में सोमवार बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बिहार शरीफ के डीएसपी संकेत कुमार मौजूद रहे। डीएसपी ने क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों धर्म गुरुओं और प्रबुद्ध लोगों से अपील की की सभी समुदाय आपसी भाईचारा और सौहार्द के साथ पर्व मनाए। उन्होंने कहा कि अफवाहों पर ध्यान ना दें।