धरहरा: धरहरा में किशोरी ने खाया कीटनाशक, हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल रेफर; भदैया मंदिर के पास मिली बेसुध
धरहरा-दशरथपुर मुख्य मार्ग स्थित भदैया मंदिर के समीप मंगलवार को एक 17 वर्षीय किशोरी बेसुध अवस्था में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय राहगीरों की मदद से किशोरी को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।