सुसनेर: राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित करकड़िया के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, सिविल अस्पताल में किया गया इलाज
उज्जैन झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ग्राम करकड़िया के समीप 1 बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसे 100 डायल वाहन के द्वारा शासकीय सिविल अस्पताल में लाया गया यहाँ पर डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मचारियों के द्वारा घायल युवक का प्राथमिक इलाज कर उसे आगर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।