सुसनेर: पर्यावरण संरक्षण के लिये वन विभाग ने प्रशासनिक विभागों को बांटे पौधे, लाइफ मिशन की दिलाई गई शपथ
पर्यावरण संरक्षण को लेकर वन विभाग सुसनेर के द्वारा नगर के विभिन्न प्रशासनिक विभागों में पौधे भेंट कर उन्हें लाइफ मिशन की शपथ दिलाई। वन परिक्षेत्र अधिकारी चंदरसिंह पवार के नेतृत्व में सीएम राइज स्कूल, जनपद पंचायत सुसनेर, एशिया के प्रथम कामेधनु गो अभ्यारण्य सालरिया में अधिकारीयो को पौधे भेंटकर वृक्षारोपण किया उसके पश्चात लाइफ मिशन की शपथ दिलाई।