सुसनेर: शुक्रवारिया बाजार के श्री चन्द्रप्रभु मंदिर में नगर की सुख सम्रद्धि हेतु जैन समाज द्वारा किया जा रहा मंडल विधान का आयोजन
शुक्रवारिया बाजार स्थित श्री 1008 चंद्र प्रभु मन्दिर में दिगम्बर जैन समाज के द्वारा नगरवासियों की सुख सम्रद्धि की कामना को लेकर मंडल विधान का आयोजन किया जा रहा है। जिसके चलते गुरुवार को समाजजनों के द्वारा संगीतमय रूप से पूजा अर्चना की गई है। पूजन की क्रिया पंडित फूलचंद जैन व अशोक जैन मामा के द्वारा संपन्न करवाई जा रही है। बड़ी सँख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।