सुसनेर: विश्व पर्यावरण दिवस पर सुसनेर पुलिस थाना परिसर में थाना प्रभारी के नेतृत्व में किया गया पौधारोपण
आज 5 जून बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर सुसनेर पुलिस थाना परिसर में पुलिस प्रशासन के द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और पौधों की सुरक्षा हेतु त्रिगार्ड भी लगाये गए। यहा निर्मित वाटिका में टीआई गगन बादल के नेतृत्व में सभी पुलिसकर्मियो ने बेलपत्र, पीपल, आम, आवला, नीम के आधा दर्जन से भी पौधे लगाए गए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।