सुसनेर: राहगीरो की प्यास बुझाने नप के बाहर ABVP ने किया जल मन्दिर का शुभारंभ
ABVP नगर इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा जल मंदिर की शुरुआत की। उन्होंने डाक बंगला रोड पर नगर परिषद कार्यालय के बाहर राहगीरों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था की। जिससे भीषण गर्मी में आने जाने वाले लोगों को पीने का पानी मिल सकेगा। इस जल मंदिर प्याऊ की शुरुआत प्रांत कार्यकारिणी सदस्य पूजा पाटीदार ने की। इस दौरान बड़ी सँख्या में कार्यकर्ताओं मोजूद रहे।