कामां: जुरहरा पुलिस ने सोने की ईंटों के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी का लिया रिमांड, अनुसंधान जारी
जुरहरा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोने जैसी नकली ईंटों को बेचने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी शकील का न्यायालय से रिमांड लिया गया है। पुलिस आरोपी के बारे में जांच कर रही है। गिरोह अब तक 100 वारदात को अंजाम दे चुका है। आरोपी का एक करोड़ के करीब की लागत का मकान है। सभी पहलुओं पर जांच जारी। अन्य आरोपियों की तलाश में भी दबिश।मंगलवार शाम 5 बजे मिली जानकारी।