इटकी: इटकी में 'जलसा-ए-इस्लाहुल लिशान' का आयोजन, पैगंबर साहब के जीवन-उपदेशों पर हुई चर्चा
Itki, Ranchi | Aug 31, 2026 इटकी के मदरसा इमदादुल उलूम में 'जलसा-ए- इस्लाहुल लिशान' का आयोजन हुआ। मोहतमिम मौलाना मोख्तार रहमानी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में मुख्य वक्ता काजी मुफ़्ती अनवर कासमी ने पैगंबर साहब के जीवन व उपदेशों पर प्रकाश डाला। उलेमाओं ने शिक्षा को कुरीतियों की समाप्ति का आधार बताया। इस दौरान बच्चों को कॉपियां-पेंसिलें बांटी गईं तथा देश में अमन-चैन की मांगी दुआएं।