उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी है। मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल में यलो अलर्ट जारी किया है। रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी चेतावनी स्तर से ऊपर बह रही है, जिसके बाद प्रशासन ने लोगों से नदी किनारों से दूर रहने की अपील की है। वहीं चमोली में बदरीनाथ हाईवे खोल दिया गया है, लेकिन जिले की 30 ग्रामीण सड़कें अब भी बंद हैं। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।
Tehri, Tehri Garhwal | Aug 2, 2026