पोरसा: पोरसा में नवीन सिविल न्यायालय भवन का लोकार्पण हुआ
Porsa, Morena | Apr 26, 2026 पोरसा में नवीन सिविल न्यायालय भवन का लोकार्पण जिला मुरैना के पोरसा में नवीन सिविल न्यायालय भवन का लोकार्पण रविवार को गरिमामय समारोह में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति जे.के. माहेश्वरी एवं मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा उपस्थित रहे।